✴️विकास शर्मा की रिपोर्ट✴️
जांजगीर चांपा पुलिस
दिनांक 24.01.2025
JTC NEWS : 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2025 के कार्यक्रम के तहत DPS स्कूल लछनपुर जांजगीर में यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करते हुए रंगोली, ड्रॉइंग पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

⏩ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा श्री विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन में 36 वॉ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का कार्यक्रम यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर क्षेत्रांतर्गत दिल्ली पब्लिक स्कूल लछनपुर में यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

⏩कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षक, छात्र/छात्राओं को यातायात नियमों से संबंधित जानकारी देकर नियमों का पालन कर वाहन चलाने हेतु प्रेरित किया जाता है साथ ही यातायात नियमों का पालन नही करने से होने वाले जान माल की हानि के बारे में बताया गया, जिसका प्रमुख उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण कर सुगम सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाना है।

⏩ यातायात जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्कूल के छात्र/छात्राओं से रंगोली/ड्रॉइंग पेंटिंग, चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
⏩ यातायात पुलिस जांजगीर का अपील :- वाहन चालकों से

यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने ना दे। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन ना चलाए, नशे की हालत में वाहन ना चलाए, चार पहिया वाहन चालन के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग ना करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ी कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण ना बने।

⏩ उपरोक्त कार्यक्रम में प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक प्रदीप कुमार जोशी एवं यातायात स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।